राजस्थान

Sri Ganganagar: एथलेटिक्स अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tara Tandi
6 March 2025 7:34 PM IST
Sri Ganganagar: एथलेटिक्स अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । अजमेर में 2 से 3 मार्च 2025 तक संपन्न हुई राजस्थान स्टेट यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अकादमी श्रीगंगानगर के तीन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किये हैं।
जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि चंदन धूलिया ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक, रोहित गुर्जर ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक और रोहित हाई जंप में कांस्य पदक प्राप्त कर एथलेटिक्स अकादमी श्रीगंगानगर का नाम रोशन किया है।
Next Story