राजस्थान

SriGanganagar: आरएसआर नियमों पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

Tara Tandi
17 April 2025 5:20 PM IST
SriGanganagar: आरएसआर नियमों पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
x
SriGanganagar श्रीगंगानगर । हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर द्वारा आरएसआर सीसीए रूल्स विषयों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 15 से 17 अप्रैल 2025 तक पंचायत समिति श्रीगंगानगर के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के मंत्रालयिक एवं लेखा सेवा के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में श्री गुरदीप चावला, लेखाधिकारी, श्रीमती रूची गोयल सहायक लेखाधिकारी श्री लेखराज खत्री, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री प्रमोद टेगौर, श्री चन्द्रमोहन छाबड़ा एवं श्री मनोज कुमार मोदी कोषाधिकारी श्रीगंगानगर ने उक्त विषयों के अलावा आर.टी.टी.पी रूल्स 2013 एवं आचरण नियम 1971 कार्यग्रहण काल नियम, स्टोर मेनेजमेन्ट ए.सी.पी. आई.एफ.एम.एस 3.0 ई.पेंशन आदि विषयों पर विस्तार से अवगत करवाया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन गुरुवार को प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों के लिये मोबाइल ऐप के माध्यम से क्विज काम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थीयों ने बढ़-चढ कर भाग लिया। क्विज में विजेताओं को संस्थान की ओर से पुरस्कार प्रदान किये गये एवं सभी प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र एवं फोल्डर संस्थान की ओर से वितरित किये गये।
प्रशिक्षण में हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर की ओर से श्री प्रेम प्रकाश गोयल संयुक्त निदेशक, हचमा रीपा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर उपस्थित रहे। (
Next Story