राजस्थान

Sri Ganganagar: बच्चों की शिक्षा में योगदान के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Admindelhi1
7 Aug 2024 12:23 PM IST
Sri Ganganagar: बच्चों की शिक्षा में योगदान के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
x
80 जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी शिक्षण सामग्री

श्रीगंगानगर: कर्तव्य हमारा प्रयास जन सेवा ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में योगदान देने के उद्देश्य से स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष लक्की पाल ने बताया कि कर्तव्य शिक्षा बैंक के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 कबीर चौक, श्रीगंगानगर में आयोजित इस कार्यक्रम में 80 जरूरतमंद बच्चों को रजिस्टर, कॉपी, बैग, पेन, पेंसिल, रबर आदि शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इस मौके पर अरविंद जैन, लक्की पाल, अजय खत्री, लोकेश बंसल, विनोद जैन, आशीष लीला, विष्णु और हरीश वर्मा मौजूद रहे।

Next Story