राजस्थान
Sri Ganganagar: नशा मुक्त अभियान के तहत गंगा सिंह स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
Tara Tandi
5 Jun 2025 12:41 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । विश्व नशा मुक्त दिवस (26 जून) के उपलक्ष्य में 1 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे विश्व नशा मुक्त दिवस मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन की ओर से जारी नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अदिति यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेन्द्र पाल सिंह सेखों, जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, श्री विक्रम ज्याणी, सुरेन्द्र मदान तथा योग कोच श्री अजय कुमार ने युवाओं को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ने और स्वस्थ, सफल जीवन जीने की प्रेरणा दी।
इस दौरान विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के युवाओं ने आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जीवन में ऊर्जा, साहस और जीत सिर्फ मैदानों में नहीं, बल्कि बुरी आदतों और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में भी झलकती है।
आईएएस अदिति यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका जीवन अमूल्य है। नशे की अंधेरी राहें आपको उजाले से दूर ले जाती हैं। आज जिस मैदान में आप दौड़ रहे हैं, यही आपकी असली मंज़िल की दिशा है। एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत की ओर।
उपनिदेशक श्री वीरेन्द्र पाल सेखों ने कहा कि हमारा उद्देश्य नशा मुक्ति और चरित्र निर्माण है। जब युवा खुद को जानेंगे, तब वे अपने परिवार और समाज को भी रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून तक जिले भर में विभिन्न रचनात्मक और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत पेंटिंग प्रतियोगिता, शॉर्ट फिल्म निर्माण, नुक्कड़ नाटक, मैराथन दौड और विशेषज्ञों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
योग प्रशिक्षक श्री अजय कुमार ने भी योगाभ्यास और मानसिक संतुलन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नशा आत्मा को कमजोर करता है, जबकि योग उसे शक्ति देता है। यह अभियान केवल जन आंदोलन है, जिसमें हर युवा, हर शिक्षक, हर अभिभावक और हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
TagsSri Ganganagar नशा मुक्त अभियानगंगा सिंह स्टेडियमखेलकूद प्रतियोगिता आयोजितSri Ganganagar drug free campaignGanga Singh Stadiumsports competition organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





