राजस्थान

Sri Ganganagar: अंत्योदय संबल योजना के तहत 28 व 30 जून को विशेष शिविरों का आयोजन

Tara Tandi
27 Jun 2025 12:35 PM IST
Sri Ganganagar: अंत्योदय संबल योजना के तहत 28 व 30 जून को विशेष शिविरों का आयोजन
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले में 28 एवं 30 जून को उपखण्ड क्षेत्र की चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक शिविर संचालित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार 28 जून को उपखण्ड श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 4 एलएल, 5 एलएल, मदेरां, उपखण्ड पदमपुर की ग्राम पंचायत 37 जीजी, 16 बीबी, 14 एफएफ, उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत 16 पीएस, 10 टीके, 11 टीके, उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 4 एलएम, 9 एलएमबी, उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 2जीडीबी, 2 केएलडी, उपखण्ड करणपुर की ग्राम पंचायत 14 एस मांझीवाला, धनूर, उपखण्ड सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत भगवानसर, मानकसर, जानकीदासवाला, रंगमहल तथा उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत रोटांवाली, ताखरांवाली में शिविर आयोजित किया जायेगा।
30 जून को उपखण्ड श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 5 जी छोटी, साहुवाला, 6 ए छोटी, 10 जैड, उपखण्ड पदमपुर की ग्राम पंचायत 19 बीबी, रतेवाला, लुहारा, उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत 3 एमके, उडसर, झोटांवाली, उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 11/12 एनडी (नाहरांवाली), 3 एनडी, उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 5 एमएलडीए, 3/4 आरएसएम, 10 डीओएल, उपखण्ड विजयनगर की ग्राम पंचायत 8 बीजीडी, 12 जीबी, 10 सरकारी, उपखण्ड करणपुर की ग्राम पंचायत 8वीं, 25 एच, 2 डब्ल्यू गुरूसर, उपखण्ड सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत 13 एसडी, पदमपुरा, 2 एसडी, हरदासवाली तथा उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत पन्नीवाली, 15 एसपीएम में शिविर आयोजित किया जायेगा।
Next Story