राजस्थान
Sri Ganganagar: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए 3 और 4 जुलाई को विशेष शिविर
Tara Tandi
2 July 2025 2:41 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले में 3 जुलाई एवं 4 जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र की चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक शिविर संचालित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार 3 जुलाई को उपखण्ड श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत महियांवाली, नेतेवाला, 11 एलएनपी, 18 जीजी, उपखण्ड पदमपुर की ग्राम पंचायत फरसेवाला, फकीरवाली, कंवरपुरा, उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत मोहकमवाला, 6/8 एलपीएम, 22 पीटीडी, उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 72 जीबी, 74 जीबी, 65 जीबी, उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 2 जीएमबी, 9 पीएसबीए, उपखण्ड विजयनगर की ग्राम पंचायत 16 एएस कूंपली, 8 जीएम गोमावाली, उपखण्ड करणपुर की ग्राम पंचायत फूसेवाला, 27 एफ, उपखण्ड सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत 1 एलएम, उदयपुर गोदारान, बख्तावरपुरा, राजपुरा पिपेरन तथा उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत हाकमाबाद, धर्मसिंहवाला में शिविर आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार 4 जुलाई को उपखण्ड श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत रोहिड़ावाली, ओडकी, कोनी, मोहनपुरा, उपखण्ड पदमपुर की ग्राम पंचायत तामकोट, 3 आरबीए, थांदेवाला, उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत 75 एनपी, समेजा, 43 पीएस, उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 59 जीबी, 61 जीबी, 54 जीबी, उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 2 आरकेएमए, 22 आरजेडी, उपखण्ड विजयनगर की ग्राम पंचायत 10 बीएलएमए, 29 जीबी शिवपुरी, उपखण्ड करणपुर की ग्राम पंचायत मानकसर, बडोपल, उपखण्ड सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत रायांवाली, ठुकराना, करडू, भैरूपुरा तथा उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत लालगढ़ जाटान में शिविर आयोजित किया जायेगा।
TagsSri Ganganagar सरकारी योजनालाभार्थियों 3 -4 जुलाईविशेष शिविरSri Ganganagar Government SchemeBeneficiaries 3 -4 JulySpecial Campजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





