राजस्थान
Sri Ganganagar : श्रम विभाग का विशेष शिविर 3 व 4 जुलाई को
Tara Tandi
2 July 2024 12:31 PM IST
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । श्रम विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आवेदन, निस्तारण आदि विभिन्न कार्य ऑनलाईन निस्तारित किये जाते हैं। उपश्रम आयुक्त श्री अमरचंद ने बताया कि यदि कोई आवेदन किसी कारणवश निरस्त होता है, तो आवेदक द्वारा असंतुष्ट होकर ई-मित्रा के माध्यम से ऑनलाईन अपील की जाती है।
उन्होंने बताया कि इन अपील आवेदनों का निस्तारण करने हेतु संबंधित अपीलकर्ता को आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में उपस्थित होना होता है। जिले में शिक्षा कौशल, प्रसूति, टूलकिट आदि योजनाओं के लम्बित अपील आवेदन, जिनमें आवेदक उपस्थित नहीं हुए है, के निस्तारण के लिये श्रम विभाग की ओर से विशेष शिविर 3 व 4 जुलाई 2024 को पुरानी आबादी स्थित विभागीय कार्यालय में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अपीलकर्ता की उपस्थिति एवं उपलब्ध दस्तावेजों के अध्ययन पर अपील का निस्तारण किया जायेगा। उपस्थिति हेतु यह अंतिम अवसर है। शिविर उपरांत इन अपील आवेदनों पर कोई कार्यवाही संभव नहीं होगी।
TagsSri Ganganagar श्रम विभागविशेष शिविर 34 जुलाई कोSri Ganganagar Labour Departmentspecial camp on 3rd4th Julyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





