राजस्थान

Sri Ganganagar: विद्यालय स्टाफ ने जनप्रतिनिधियों व लोगों को बुलाकर किया पौधरोपण

Admindelhi1
12 July 2024 12:22 PM IST
Sri Ganganagar: विद्यालय स्टाफ ने जनप्रतिनिधियों व लोगों को बुलाकर किया पौधरोपण
x
पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए

श्रीगंगानगर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 4 एलसी ए में कल (गुरुवार) को पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्रामीण, स्कूल स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे। 4 एलसी एके स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार के नेतृत्व में सरपंच लक्ष्मी देवी बारूपाल, पूर्व निदेशक श्योनाथ बारूपाल, जोगिंदर सिंह, दौलत राम, धर्मपाल, ख्यालीराम पंवार व बजरंग शर्मा ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए।

रामसिंहपुर मुख्यमंत्री के पौधारोपण अभियान अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत गुरुवार को 54 जीबी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए। प्रिंसिपल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल व आसपास के क्षेत्र में 101 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरूआत आज पहले दिन 10 पौधे लगाकर की गई।

Next Story