राजस्थान

Sri Ganganagar: नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने संजीव कुमार

Admindelhi1
29 Aug 2024 11:15 AM IST
Sri Ganganagar: नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने संजीव कुमार
x
अमर सिंह को कानूनी सलाहकार बनाया गया

श्रीगंगानगर: नगर निगम शाखा का चुनाव बुधवार को नगर भवन में सर्वसम्मति से हुआ. जिसमें संजीव कुमार को शाखा अध्यक्ष, कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त संरक्षक मदन लाल डूडी को उपाध्यक्ष, मंजीत सिंह को उपाध्यक्ष, प्रदीप सोखल को महासचिव व कोषाध्यक्ष, अमर सिंह को कानूनी सलाहकार बनाया गया। वहीं, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, करण कुमार, रमेश कुमार और राजेश कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.

इस मौके पर पालिका ईओ राकेश कुमार मेंहदीरत्ता, सह संयोजक प्रतिनिधि रिछपाल सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र गोदारा, प्रचार मंत्री सुखवीर सहारण, प्रांतीय सलाहकार सुभाष चंद्र जांदू व कोषाध्यक्ष गणपतराम मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों का स्वागत किया गया

Next Story