राजस्थान

Sri Ganganagar : हड़ताल दिवस का वेतन काटा जाएगा

Tara Tandi
26 July 2024 8:02 AM GMT
Sri Ganganagar : हड़ताल दिवस का वेतन काटा जाएगा
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । नगरपरिषद श्रीगंगानगर में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारी एवं ट्रेक्टर ट्रॉली एवं अस्थाई कर्मचारी 24 जुलाई से कार्य बंद कर हड़ताल पर चल रहे हैं। नगरपरिषद श्रीगंगानगर द्वारा हड़ताल पर गये स्थाई सफाई कर्मचारी, ट्रेक्टर ट्रॉली, अस्थाई कर्मचारी, वाहन चालक, हेल्पर आदि को आगामी आदेश तक वेतन भुगतान ना किये जाने एवं भविष्य में जिस दिवस हड़ताल पर रहे तो उन दिवसों का वेतन काटे जाने हेतु आदेश
जारी कर दिये गये हैं।
नगरपरिषद आयुक्त यशपाल आहूजा ने बताया कि सफाई स्टाफ की हड़ताल होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग संबंधित मामला राज्य सरकार से संबंधित है।
Next Story