राजस्थान

Sri Ganganagar: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई तक

Tara Tandi
23 Jun 2025 6:22 PM IST
Sri Ganganagar: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 24 जून से 9 जुलाई तक
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले में 24 जून को उपखण्ड क्षेत्र की चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक शिविर संचालित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार उपखण्ड श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 18 एमएल, लाधुवाला, मनफूलसिंहवाला, उपखण्ड पदमपुर की ग्राम पंचायत 5 बीबीए, 4 डीडी (डेलवां), 8एनएनए, उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत 30पीएसए, सावंतसर, खाटां, उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 27 ए और 22 ए, उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 17एमडीए, 19डीडी, 12 केएनडी, उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत नारायणगढ़ और खैरूवाला, उपखण्ड सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत रंगमहल, मानकसर, भगवानसर और 4 केएसआर, उपखण्ड श्रीविजयनगर की ग्राम पंचायत 3केएसडी (सुखचैनपुरा), 8एसटीबी तथा उपखण्ड श्रीकरणपुर की ग्राम पंचायत 15 ओ और 10 ओ(तेजेवाला) में शिविर आयोजित किया जायेगा।
शिविरों में विशेष रूप से राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा विभाग, पेयजल, जल संसाधन, कृषि एवं उद्यान, वन, खाद्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, स्वायत्त शासन (शहरी क्षेत्रों में), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां व कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
Next Story