राजस्थान

Sri Ganganagar: सीटू संगठन के पल्लेदार मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Admindelhi1
6 Aug 2024 6:09 AM GMT
Sri Ganganagar: सीटू संगठन के पल्लेदार मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
x
अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए गोल बाजार, रेलवे स्टेशन, गंगासिंह चौक होते हुए कलेक्टोरेट पहुं

श्रीगंगानगर: भारतीय मजदूर संघ सीटू से जुड़े पल्लेदार मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी मजदूर सोमवार सुबह गोल बाजार स्थित पब्लिक पार्क में एकत्र हुए, यहां से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए गोल बाजार, रेलवे स्टेशन, गंगासिंह चौक होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे।

प्रदर्शन से पहले कलक्ट्रेट के सामने हुई आम सभा में सीटीयू के प्रदेश महासचिव वीएस राणा, जिला महासचिव हरकेवलदीप सिंह, ट्रॉली लोडिंग-अनलोडिंग यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश राव, एफसीआई लेबर एवं पल्लेदार यूनियन के जिला अध्यक्ष मूलाराम, अलीम खान, चुन्नीलाल, सीटीयू जिला उपाध्यक्ष हरी किशन, जिला सचिव मदन गिरी, अनूपगढ़ अध्यक्ष गुरनाम सिंह, गुरदास सिंह, ट्रॉली यूनियन साधुराम, सुखविंदर सिंह, रीको ट्रॉली यूनियन अध्यक्ष रामस्वरूप, रोशन सिंह, धान मंडी पल्लेदार यूनियन अध्यक्ष भोलू इंदौरा, बालाजी ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन शैलेन्द्र भदौरिया, राजेश नागपाल, सादुलशहर महेश खांडा, किशन लाल आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Next Story