राजस्थान
Sri Ganganagar: मंडियों का आधारभूत ढांचा सुधारने पर जोर हमारी सरकार व्यापारी, बिहाणी
Tara Tandi
27 March 2025 2:12 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि नई धानमंडी में पूर्ववर्ती सरकारों ने मूलभूत जरूरतों के अनुसार काम करवायें मगर हमारी सरकार पहली बार आधारभूत ढांचा सुधारने का काम हाथ में ले रही है। इसका पूरा श्रेय राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को है।
श्री बिहाणी गुरूवार को अनाज मंडी में सीसी रोड एवं कॉमन आक्शन प्लेटफार्म के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह में व्यापारियों, किसानों और मजदूरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई धानमंडी में लगभग 5.83 करोड़ रूपये के कार्य करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसान निश्चित रूप से अन्नदाता है मगर अनाज को जन-जन तक पहुंचाने का काम मजदूर और व्यापारी करते हैं। व्यापारियों की ओर से टैक्स के रूप में दी जाने वाली राशि से सरकार की नींव मजबूत होती है। इसलिये न केवल राजस्थान अपितु देश भर में व्यापारी अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने महाराजा गंगासिंह जी को याद करते हुए उनके द्वारा इलाके में गंगनहर के रूप में दिये गये सहयोग को याद किया।
विधायक श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक सोच से राज्य में उद्योगों का द्रुत गति से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जुरूरत पड़ने पर व्यापारियों की ओर से पूरा जन सहयोग किया जाता है। श्री बिहाणी ने कहा कि मंडी के मजदूरों द्वारा व्यापारियों के हितों का सदैव ध्यान रखा जाता है। इसलिये दोनों पक्षों में कभी भी नकारात्मक स्थिति नहीं आती।
विधायक ने कहा कि मंडी के विकास के लिये जो भी एजेंडा रखा गया। राज्य सरकार ने उसे बिना किसी हिचक के पास कर दिया। नई धान मंडी में व्यापारियों को दुकानों का मालिकाना हक मिलने के बाद भी अलग से बिजली कनेक्शन नहीं दिये जाने के मामले को वे मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री के समक्ष उठाकर समस्या का निवारण कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री विद्युत के क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लिये हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इस मौके पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र आहूजा, व्यापारी श्री राधेश्याम, श्री बनवारी लाल, श्री रामगोपाल पांडुसरिया, श्री उदयपाल झाझड़िया, श्री जयनारायण, श्री हनुमान गोयल, श्री विकास चितलांगिया, कृषि उपज मंडी समिति के सचिव श्री सुबेसिंह, मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री किशोरी लाल सिवान, श्री धर्मवीर डूडेजा, श्री मनीष गर्ग, श्री कपिल असीजा, श्री लक्की दावड़ा सहित किसान, व्यापारी मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar मंडियोंआधारभूत ढांचा सुधारनेजोर हमारीसरकार व्यापारीबिहाणीSri Ganganagar Mandisimproving infrastructureour focusgovernmenttradersBihaniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





