राजस्थान

Sri Ganganagar: बाल विवाह व नशामुक्ति हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Tara Tandi
3 Jun 2025 4:35 PM IST
Sri Ganganagar: बाल विवाह व नशामुक्ति हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान माह जून, 2025 के अनुसार श्री मुनेश चन्द यादव की अध्यक्षता में बाल विवाह, दिव्यांगजन एवं नशामुक्ति हेतु जुबिन स्पास्टिक होम एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मुनेश चन्द यादव ने उपस्थित विद्यार्थियां को नशे से दूर रहने, बाल विवाह व बाल श्रम रोकने, दिव्यांगजन हेतु नालसा व रालसा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपराध से पीड़ित बालक-बालिकाओं एवं अन्य को राजस्थान पीड़ित प्रतिकर (संशोधित) योजना 2023 के तहत प्रतिकर राशि दी जाने वाली प्रक्रिया व गरीब असहाय व्यक्जि को अपने प्रकरणों में अधिवक्ता करने में असमर्थ है, को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाने की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह श्री राजीव जाखड़ द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम व बालिकाओं के संरक्षण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री जोगेन्द्र कौशिक ने विभाग द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाकर बालक-बालिकाओं से संबंधित किसी भी समस्या हेतु टोल फ्री नम्बर 10़98 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. राम प्रकाश शर्मा ने बाल अधिकारों के संबंध में बताते हुए उनके संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। श्रीमती रूबी शर्मा, प्राचार्य, जुबिन स्पाटिक होम एवं चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके संस्थान में दिव्यांग बच्चों के जीवन सुधार हेतु किये जा रहे प्रयासों व सुविधाओं की जानकारी दी।
Next Story