राजस्थान
Sri Ganganagar: पीडब्ल्यूडी की नई पहल: सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा श्रीगंगानगर से हुई शुरू
Tara Tandi
30 March 2025 5:56 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा (सगुनि) डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड की सड़कों के समुचित रख-रखाव में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने प्रदेश में सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा का 30 मार्च 2025 से श्रीगंगानगर जिले के चौधरी मालूराम भाम्भू राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से शुभारम्भ किया। तकनीकी शिक्षा विभाग के साथ मिलकर निकाली जा रही यात्रा-वर्ष प्रतिपदा से शुरू होकर अधिकांश जिला केन्द्रो से होती हुई मई के मध्य में बुद्ध पूर्णिमा तक पूरी होगी। यात्रा को सड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्रा (सगुनि) यात्रा के नाम से जाना जाएगा।
सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा श्रीगंगानगर से प्रारम्भ होकर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, राजसंमद, उदयपुर, डूंगरपुर, बॉंसवाडा, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, करौली, धोलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, झुंझनु, चुरू से हनुमानगढ़ होते हुए श्रीगंगानगर पर आकर समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य दोष निवारण अवधि (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) के तहत आने वाली चिन्हित सड़कों के बारे में अध्ययनरत अभियान्त्रिकी विद्यार्थियों एवं अभियन्ताओं में जागरूकता बढ़ाना और सड़क सुरक्षा के तकनीकी विषयों के प्रति सामाजिक संवेदना जगाना है।
यात्रा की शुरूआत राजकीय पॉलीटैक्निक महाविद्यालय परिसर में माधव वन के अन्तर्गत पौधारोपण कर सड़क सुरक्षा एवं सड़कों के सामान्य गुणवत्ता निरीक्षण के मापदण्डों पर तकनीकी संवाद कर की गई। इस दौरान श्री जसवन्त लाल खत्री मुख्य अभियन्ता (गुण नियंत्रण), श्री सुनील गहलोत अधीक्षण अभियंता (गुण नियंत्रण) सा.निवि. वृत बीकानेर, श्री भीमसेन स्वामी सा.निवि. वृत श्रीगंगानगर, श्री बाबूलाल बीकोनिया समन्वयक, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, श्री राजेन्द्र टाक प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटैक्निक महाविद्यालय श्रीगंगानगर, श्री वेद प्रकाश अधिशाषी अभियंता (गुण नियंत्रण) जयपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यो द्वारा सड़क निर्माण पर लिखित हिन्दी पुस्तक ‘‘आपणी सड़का’’ का विधार्थियो के समक्ष प्रदर्शित कर जल्द ही उनको उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया।
TagsSri Ganganagar पीडब्ल्यूडीनई पहलसड़क गुणवत्ता निरीक्षण यात्राश्रीगंगानगर शुरूSri Ganganagar PWDnew initiativeroad quality inspection tour startedSri Ganganagarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





