राजस्थान
Sri Ganganagar: गिव अप अभियान के तहत राशन डीलर्स की बैठक आयोजित
Tara Tandi
23 July 2025 6:42 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िला रसद अधिकारी श्रीमती कविता द्वारा बुधवार को गंगानगर उपखण्ड के राशन डीलर्स की नई धानमंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन सभागार में गिव अप अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त राशन डीलर्स की बैठक हुई।
इस दौरान अपात्र लोगों को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से 31 अगस्त तक नाम हटवाने के लिए अपील की गई ताकि वंचित पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ा जा सके। श्रीमती सिहाग ने बताया कि अपात्र परिवार गिव अप करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ख़ुद भी आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा अपात्र लोगो को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद वसूली की प्रक्रिया की जाएगी। बैठक में आधार सीडिंग, ई-केवाईसी व एलपीजी ई-केवाईसी हेतु भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar गिव अप अभियानराशन डीलर्सबैठक आयोजितSri Ganganagar Give Up CampaignRation DealersMeeting Organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





