राजस्थान
Sri Ganganagar: जिला कलेक्टर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक
Tara Tandi
27 March 2025 2:00 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने नहरबंदी के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहरबंदी से पूर्व विभागीय अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि सभी जगह डिग्गियों में जल भंडारण कर लिया गया है। इसके साथ-साथ पेयजल गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि नहरबंदी के दौरान सुचारू पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ आमजन को जल बचत के बारे में भी समय-समय पर अवगत करवाएं। इसके अलावा पानी की टंकियों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करवाएं। अगर कोई उच्च जलाश्यों पर अनधिकृत रूप से चढने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं मिशन के सदस्य सचिव श्री विजय कुमार शर्मा ने जिले में पेयजल आपूर्ति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में 2541 गांवों के लिए 702 योजनाएं स्वीकृत हैं। इन सभी गांवों की योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियां जारी कर निविदाएं भी आमंत्रित की जा चुकी है। इनमें से 2515 गांवों के लिए 698 योजनाओं के कार्य आदेश जारी हो चुके हैं एवं 343 योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा 354 योजनाओं के कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं, जिनसे 1100 गांव लाभान्वित होंगे। उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण संबंधी विवरण भी प्रस्तुत किया। अनूपगढ वृत के अधीक्षण अभियंता श्री हरपाल सिंह ने वृत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में सहायक जिला कलक्टर श्रीमती स्वाति गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर, उपखण्ड अधिकारी श्री रणजीत कुमार सहित विभाग के अधिशासी अभियंता एवं तकनीकी सहायक प्रथम श्री प्रशोतम लाल, अधिशासी अभियंता मोनेटरिंग श्री मोहनलाल अरोडा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण खंड श्री प्रशांत खैरवा, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता श्री वसीम इकबाल परिहार, आईईसी कंसलटेंट श्री श्रवण पारीक सहित डीडबल्यूएसएम सदस्यगण मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar जिला कलेक्टरजिला जलस्वच्छता मिशन बैठकSri Ganganagar District CollectorDistrict WaterSanitation Mission Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





