राजस्थान
Sri Ganganagar : होली एवं रमजान को लेकर लगाए मजिस्ट्रेट
Tara Tandi
12 March 2025 11:50 AM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने हिन्दू समुदाय द्वारा होली त्यौहार एवं मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान माह को शान्तिपूर्वक एवं सद्भावना से बनाने के लिये कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। सभी उपखण्ड अधिकारी अपने उपखण्ड क्षेत्र में व तहसीलदार अपने तहसील क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे, जो अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे।होली त्यौहार के मद्देनजर श्रीगंगानगर शहर की नगर परिषद सीमाओं में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुरानी आबादी, कोतवाली थाना क्षेत्र में एसडीएम गंगानगर व जवाहरनगर तथा सदर थाना क्षेत्र में तहसीलदार गंगानगर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
आदेशानुसार समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे 13 मार्च 2025 की सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं 14 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे। डयूटी के दौरान सुनिश्चित कर लिया जाये कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं पाये तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखते हुए आपस में सम्पर्क बनाये रखेंगे तथा जिला कलक्टर को भी सूचना देते रहेंगे।
फायर ऑफिसर नगर परिषद श्रीगंगानगर, एक फायर बिग्रेड की गाड़ी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीगंगानगर एक एम्बुलेन्स मय दवाईयां सहित 13 मार्च 2025 को सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजकीय चिकित्सालय एवं दमकल विभाग, श्रीगंगानगर में तैयार रखेंगे। 14 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलक्ट्रेट में रहेगी, जो उपखण्ड मजिस्ट्रेट, श्रीगंगानगर के निर्देशों में रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस जाप्ता लगाना सुनिश्चित करेंगे।
TagsSri Ganganagar होलीरमजान लगाए मजिस्ट्रेटSri Ganganagar HoliRamzan Magistrate appointedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





