राजस्थान
Sri Ganganagar: जिले में 4 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
Tara Tandi
5 Aug 2024 12:43 PM IST
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिले में नशे के औषधियों की अवैध क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला कलक्टर के आदेशों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की औषधि विंग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर 4 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञा पत्र निलम्बित किये गये हैं।
सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि बी.एल मैडिकल स्टोर वीपीओ घमण्डिया सूरतगढ़ का 5 से 14 अगस्त, प्रभु राम मेडिकल एजेंसी सूरतगढ़ का 5 से 7 अगस्त, न्यू शनि मेडिकल स्टोर मानकसर का 5 से 9 अगस्त तथा कुबेर मेडिकल स्टोर सूरतगढ़ का 5 से 9 अगस्त 2024 तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये हैं।
TagsSri Ganganagar जिले4 मेडिकल स्टोर्सअनुज्ञापत्र निलंबितSri Ganganagar district4 medical storeslicense suspendedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





