राजस्थान
Sri Ganganagar: अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Tara Tandi
17 July 2025 6:36 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । माननीय रालसा जयपुर के निर्देशानुसार व एक्शन प्लान जुलाई 2025 के अनुसार 17 जुलाई 2025 को श्री रविप्रकाश सुथार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में ‘‘अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस’’ के अवसर पर श्री सेठ गिरधारीलाल कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय जी ब्लॉक श्रीगंगानगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयेजन किया गया।
इस दौरान एडीजे श्री सुथार ने उपस्थित छात्राओं को भारत के संविधान, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, संविधान सहित अनुसूचित जाति व जनजातियों के विरुद्ध अस्पृश्यता, अत्याचार के अपराधों में कमी लाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही माननीय नालसा व रालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण वर्मा, एल.ए.डी.सी अस्सिटेंट श्री अमन चलाना व इंटरनशिप विधिक छात्रा कृतिका रिवाड़ ने भी संविधान, बालविवाह व महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के बारे छात्राओं को जानकारी प्रदान की।
TagsSri Ganganagar अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवसअवसर विधिकजागरूकता शिविर आयोजनSri Ganganagar International Justice DayOpportunity LegalAwareness Camp Organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





