राजस्थान

Sri Ganganagar: सिंचाई शुल्क जमा नहीं करने पर बारी से विवर्जित कर दिया जायेगा

Tara Tandi
26 March 2025 8:09 PM IST
Sri Ganganagar: सिंचाई शुल्क जमा नहीं करने पर बारी से विवर्जित कर दिया जायेगा
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । गंगनहर प्रणाली में जल उपयोक्ता संगमों, पटवारियों द्वारा जल उपयोक्ता संगमों के मुख्यालय पर सिंचाई शुल्क वसूली हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में काश्तकारों को सिंचाई शुल्क जमा नहीं कराने की स्थिति में बारी से वंचित किये जाने के संबंध में सूचित किया गया था परन्तु काश्तकारों द्वारा सिंचाई शुल्क जमा कराने में रूचि नहीं ली जा रही है, जिस कारण सिंचाई शुल्क की बहुत कम वसूली हो रही है।
जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री धीरज चावला ने बताया कि अधिशाषी अभियंता, जल संसाधन उत्तर खण्ड, श्रीगंगानगर एवं रायसिंहनगर के द्वारा दो या दो से अधिक फसलों के सिंचाई शुल्क जमा नहीं करवाये जाने वाले विभिन्न चकों के काश्तकारों की सिंचाई बारी विवर्जित किये जाने के प्रस्ताव अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किये गये हैं, जो कि स्वीकृति हेतु प्रक्रियाधीन हैं, जिसकी जिम्मेवारी काश्तकार स्वयं की होगी। इसके अतिरिक्त जैसे-जैसे अधिशाषी अभियंताओं से बारी विवर्जित करने के प्रस्ताव प्राप्त होंगे तो उन प्रस्तावों पर स्वीकृति जारी करते हुए काश्तकार को बारी से विवर्जित कर दिया जायेगा।
Next Story