राजस्थान
Sri Ganganagar: वर्ष 2025 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Tara Tandi
1 March 2025 6:28 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा वर्ष 2025 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च 2025 को किया जा रहा है। जिसके सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आलोक सुरोलिया (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा दिनांक 1 मार्च 2025 को जिला न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ मीटिंग का आयोजन वीसी सभागार, जिला एवं सेशन न्यायालय, श्रीगंगानगर में किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों को चिह्नित करने व राजीनामा योग्य प्रकरणों में संबंधित न्यायिक अधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन न्यायालय समय पश्चात प्री-काउंसलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि अधिकाधिक प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया (एडीजे) ने ‘‘न्याय आपके द्वार’’ अभियान के बारे में वी.सी. के दौरा जानकारी प्रदान की गई। न्याय आपके द्वार अभियान के द्वारा श्रीगंगानगर की प्रत्येक ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय लोक अदालत से जोड़ा गया है। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर सिविल, आपराधिक एवं राजस्व न्यायालयों में लंबित ऐसे प्रकरण, जो एक ही ग्राम पंचायत के पक्षकारों के मध्य चल रहे हैं, में प्री-काउंसलिंग के द्वारा ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। इस हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर एक समिति का गठन किया जावेगा।
इस बैठक में श्रीगंगानगर मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे व तालुका मुख्यालयों पर पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारीगण को जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंस जोड़ा गया।
TagsSri Ganganagar वर्ष 2025प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालतआयोजनSri Ganganagar Year 2025First National Lok AdalatEventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





