राजस्थान

Sri Ganganagar: ग्राम पंचायतों में वित्तीय जागरूकता शिविर, केंद्र सरकार की नई पहल

Tara Tandi
31 July 2025 1:54 PM IST
Sri Ganganagar: ग्राम पंचायतों में वित्तीय जागरूकता शिविर, केंद्र सरकार की नई पहल
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार 4 अगस्त 2025 से विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर जिले की कुल 342 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगें।
अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मुकेश कुमार जॉंगडा ने बताया कि 4 अगस्त 2025 को बैंक एचडीएफसी द्वारा ग्राम पंचायत 4एलएल में, पीएनबी द्वारा 48 जीजी में, एसबीआई द्वारा 69 एलएनपी में, एसबीअई द्वारा खाटसजवार व एटा में, आरजीबी द्वारा 4 एलएम में, पीएनबी द्वारा 2एसटीआर में, एसबीआई द्वार बगीचा में, पीएनबी द्वारा 48 जीबी-ए में शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नये खाते खोले जाएंगे तथा निस्क्रिय खातों के लिए रि-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पंहुचकर लाभ ले सकंगे।
Next Story