राजस्थान

Sri Ganganagar: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Tara Tandi
23 May 2025 5:36 PM IST
Sri Ganganagar: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकलावा के कक्षा 12वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के सभी 101 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर 100 प्रतिशत सफलता दर प्राप्त की है।
प्रधानाचार्य श्रीमती किरण छाबड़ा ने बताया कि कला संकाय में अमृतपाल (95.20 प्रतिशत), वाणिज्य संकाय में मोनू (87.60 प्रतिशत), विज्ञान संकाय में अशोक कुमार (82.60 प्रतिशत) एवं कृषि संकाय में सुमित (93.80 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय के टॉपर अमृतपाल ने कला संकाय में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। सभी 101 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर असाधारण सफलता प्राप्त की। कृषि संकाय में सर्वाधिक 49 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
श्रीमती किरण छाबड़ा ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के समर्पित शिक्षक गण की कड़ी मेहनत और छात्रों की लगन का परिणाम है। श्रीमती छाबड़ा ने विशेष रूप से सभी संकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत प्रथम श्रेणी प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाती है।
Next Story