
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान द्वारा बुधवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय खेल प्रांगण मेंएक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी सुश्री शर्मिला ने बताया कि शिविर में एलआईसी ऑफ इण्डिया, एनआईआईटी जयपुर, मैजिक ग्रो बायोटेक प्रा. लिमिटेड, एसबीआई लाईफ इन्श्योरेन्स प्रा. लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लिमिटेड, एनएसएसएस स्क्यिरिटी प्राईवेट लिमिटेड जयपुर, कल्याण ज्वैलर्स इण्डिया लिमिटेड, आमदे जयपुर, एमविन फार्मा श्रीगंगानगर, भारत संचार निगम, यशस्वी केरियर सेन्टर, एमटी इंजीनियर लिगल इन्वेस्टीकेटर प्रा. लिमिटेड, एफआईजीएसआई जयपुर, एमआरजी ट्रस्ट श्रीगंगानगर, बालाजी डिजिटल सर्विसेज, टांटिया यूनिवर्सिटी, ऑरिक मोटर, हीट एण्ड कूलिंग शॉलूसन ने भाग लिया।
इस मेले में लगभग 1000 आशार्थियों ने भाग लिया। इन संस्थानों ने रोजगार, प्रशिक्षण, स्वरोजगार संबंधी अवसरों से आशार्थियों को लाभान्वित करवाया। शिविर में कुल 289 आशार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया, जिनमें 181 का रोजगार के लिए, 62 का प्रशिक्षण के लिए तथा 46 का स्वरोजगार के लिए प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।
TagsSri Ganganagar रोजगार सहायताशिविर आयोजितSri Ganganagar employment assistancecamp organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





