राजस्थान

Sri Ganganagar: नया ट्रांसफार्मर लगाकर सुचारू की विद्युत आपूर्ति

Tara Tandi
29 July 2024 7:59 AM GMT
Sri Ganganagar: नया ट्रांसफार्मर लगाकर सुचारू की विद्युत आपूर्ति
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर। अशोक नगर क्षेत्र में 315 केवी का ट्रांसफार्मर जलने के कारण गत दिवस विद्युत आपूर्ति बंद हुई थी। इसके पश्चात विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाते हुए आपूर्ति सुचारू की गई।
जोधपुर डिस्कॉम के एसई ने बताया कि 25 जुलाई की रात को शहर के अशोक नगर क्षेत्र में 315 केवी का ट्रांसफार्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। 315 केवी का ट्रांसफार्मर अनूपगढ़ वृत्त से लाने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। इसी तरह पुरानी आबादी क्षेत्र में महिला पार्क के पास ट्रांसफार्मर की केबल जलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। इसे एफआरटी टीम द्वारा सही कर आपूर्ति सुचारू की गई।
Next Story