राजस्थान
Sri Ganganagar: जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में संभागीय आयुक्त ने दिये निर्देश
Tara Tandi
5 March 2025 7:40 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के तहत आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के अनुसार भूमि आवंटन का कार्य समय पर सुनिश्चित किया जाये। डॉ. रवि बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिये सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करते हुए तुलाई के 48 घंटों में भुगतान की कार्यवाही की जाये। फार्मर रजिस्ट्री अभियान में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाये। विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाया जाये तथा सीएसआर के तहत विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जायें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण होने चाहिएं। स्वीकृति के पश्चात कार्य समय पर प्रारम्भ कर निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायें, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। एमपी तथा एमएलए लेड के कार्यों में भी समय का विशेष ध्यान रखा जाये।
बैठक में उन्होंने पंच गौरव कार्यक्रम, शहर के मास्टर प्लान, पार्किंग व्यवस्था, मिनी सचिवालय, ऑडिटोरियम निर्माण, बरसाती पानी निकासी, पार्कों की व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नहरबंदी के समय पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन कार्य, स्ट्रीट लाईट, किसानों को निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति देने, खेल नीति के तहत खेल सुविधाएं बढ़ाने, नशा करने वालों को संगीत, खेल और धार्मिक सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से नशा छोड़ने के लिये प्रेरित करने, ईंट भट्टा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण व बाल श्रम रोकने, विशेष योग्यजन बच्चों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान संभागीय आयुक्त ने आगामी त्यौहारों और पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव यादव, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, एडीएम अनूपगढ़ श्री अशोक सांगवान, सीईओ जिला परिषद श्री गिरधर, श्री रजत यादव, श्री अशोक कुमार असीजा, श्री रणजीत कुमार, श्री ऋषभ जैन, श्रीमती शिवा चौधरी, डॉ. अजय सिंगला, डॉ. दीपक मोंगा, श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, श्री वी.आई परिहार, श्री भीमसेन स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar जिला स्तरीयअधिकारियों बैठकसंभागीय आयुक्तदिये निर्देशSri Ganganagar district level officers meetingdivisional commissioner gave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





