राजस्थान

Sri Ganganagar: जिला स्तरीय जन सुनवाई 20 फरवरी को

Tara Tandi
17 Feb 2025 7:10 PM IST
Sri Ganganagar: जिला स्तरीय जन सुनवाई 20 फरवरी को
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिये जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।
जिला स्तर पर आमजन की परिवेदनाओं के संबंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 फरवरी 2025 गुरूवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट श्रीगंगानगर के वीसी कक्ष में रखी गई है। जनसुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की विस्तृत समीक्षा के साथ त्रिस्तरीय जनसुनवाई के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
Next Story