राजस्थान
Sri Ganganagar: हिन्दुमलकोट के बीएसएफ ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Tara Tandi
21 Jun 2025 7:46 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । भारत सरकार व राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन व आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम हिन्दुमलकोट के बीएसएफ ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें आयुर्वेद विभाग के प्रशिक्षकों ने उपस्थिजनों को योग के विभिन्न आसनों और उनसे होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास करवाया।
कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना के साथ ग्रीवा चालन, स्कन्ध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन क्रियाएं की गईं। इस दौरान योग प्रशिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार, श्री अंकित सुथार द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन की योग क्रयाएं करवाई गईं। इसके पश्चात कपाल भाति, नाड़ी शोधन प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान क्रियाएं की गई। ध्यान तथा संकल्प की योग क्रियाएं भी करवाई गईं।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव और जिला प्रभारी सचिव श्री अम्बरीश कुमार ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थितजनों को अपने अनुभवों के माध्यम योग का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से योग अपनाने के बाद उनके जीवन में बदलाव आए और उन्हें निरंतर इसका लाभ मिल रहा है। माननीय प्रधानमंत्री का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योग अपनाने की वजह से ही वे निरतंर 18 घंटे बिना किसी थकावट के सक्रिय रहते हैं। यह योग से ही संभव हुआ है। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि योग से मन को शांति मिलती है, जिससे ना केवल कार्यक्षमता बढती है बल्कि तन-मन भी स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, डीआईजी बीएसएफ श्री सत्येन्द्र कुमार, एसपी श्री गौरव यादव, एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, प्रशिक्षु आईएएस अदिती यादव, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजकुमार पारीक, एससपी श्री रघुवीर शर्मा, श्रीमती चेष्टा सरदाना, बीएसएफ जवान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक, विद्यार्थी, महिलाएं, युवा, ग्रामीण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान स्वीप कोर्डिनेटर श्री रमन असीजा ने उपस्थितजनों को स्वीप और श्री विक्रम ज्याणी ने नशामुक्ति की शपथ दिलवाई। जिला प्रशासन-पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जारी नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत रन अंगेस्ट ड्रग्स को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय आयोजन में आर्कषक रंगोली सजाई गईं। शांति मंत्र और सहयोगियों में स्मृति चिन्ह वितरण से आयोजन का समापन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गंगानगर जिले के विभिन्न उपखण्ड स्तर, ग्राम स्तर तथा विभिन्न संस्थानों में योग को लेकर कार्यक्रम हुए।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





