राजस्थान
Sri Ganganagar: विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
Tara Tandi
30 Jun 2025 5:52 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र से सम्बंधित विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि हरियालो राजस्थान के तहत प्रस्तावित पौधारोपण अभियान में रिको इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारी अधिकाधिक सहयोग करें।
बैठक में सूरतगढ़ के औधोगिक क्षेत्र के नामांतरण, राजस्थान राज्य प्रदूषण बोर्ड, विद्युत, नगर विकास न्यास, नगर परिषद, जिला परिषद, पुलिस, रिको सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विक्रय करने वाली इकाइयों को पूर्ण रूप से पाबन्द करने के निर्देश दिए। रिको क्षेत्र में जल निकासी के लिए नगर परिषद व नगर विकास न्यास अधिकारियों को मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
हरियालो राजस्थान के तहत प्रस्तावित पौधारोपण अभियान में रिको इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों से अधिकाधिक सहयोग का आह्वान करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सबके सहयोग से ही अभियान साकार होगा। विस्तृत पौधारोपण के पश्चात उनकी देखभाल को महत्वपूर्ण बताते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से रिको, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभाग अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, रिको इकाई प्रमुख श्री एमसी मीणा, श्री धीरज चावला, श्री रविन्द्र कुमार यादव, श्री भीमसेन स्वामी, श्री वीआई परिहार, डॉ. सतीश शर्मा, श्री वीरेंद्र पाल सिंह, श्री शिवसिंह भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar विवादशिकायत निवारण तंत्रजिला स्तरीय बैठक आयोजितSri Ganganagar disputecomplaint redressal mechanismdistrict level meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





