राजस्थान

Sri Ganganagar: जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 27 मार्च को

Tara Tandi
25 March 2025 8:01 PM IST
Sri Ganganagar: जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 27 मार्च को
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला परिषद श्रीगंगानगर की साधारण सभा की विशेष बैठक 27 मार्च 2025 को होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर बाद 3 बजे आयोजित जिला परिषद की बैठक में गत बैठक कार्यवाही का अनुमोदन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चतुर्थ के लिये डीआरआरपी केंडीडेट रोड एवं सीएनसीपीएल के प्रस्तावों का अनुमोदन और विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। इसके तुरन्त बाद जिला आयोजना समिति की अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला आयोजना समिति की बैठक होगी।
Next Story