राजस्थान
Sri Ganganagar: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
Tara Tandi
9 Jun 2025 6:56 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुसार 21 जून 2025 को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में 21 जून को जिले में आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी विभागों की भागीदारी रहेगी। आमजन के साथ-साथ समस्त अधिकारी भी अपने कर्मचारियों के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आर्युवेद विभाग को योग दिवस के मद्देनजर समस्त तैयारियां करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि उपखंड और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को योग के प्रति जागरूक करें।
हरियालो राजस्थान के तहत वन विभाग को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अधिकाधिक पौधारोपण करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि पौधारोपण के बाद नियमित रूप से सार संभाल की जाये। फ्लैगशिप स्कीम्स के लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि एनएफएसए, पीएम कुसुम योजना, आरडीएसएस, लाडो प्रोत्साहन योजना, बीसूका, राजीविका में अधिकाधिक को लाभान्वित किया जाए।
मानसून से पूर्व नाले-नालियों की सफाई कार्य की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि नगर परिषदए नगर विकास न्यास के साथ-साथ जिले के नगर निकाय अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में नाले-नालियों की सफाई समुचित रूप से करवाएं ताकि बरसाती पानी की निकासी हो सके।
इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, श्री रामेश्वर लाल, श्री भीमसेन स्वामी, श्री गिरजेशकान्त शर्मा, श्री धीरज चावला, श्री संजय गर्ग, डॉ. अजय सिंगला, श्री विजय शर्मा, डॉ. दीपक मोंगा, श्री वीआई परिहार, श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, श्रीमती कविता सिहाग, श्री विजय कुमार, डॉ. राजकुमार पारीक, डॉ. सतीश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar साप्ताहिकसमीक्षा बैठकजिला कलेक्टर निर्देशSri Ganganagar Weekly Review MeetingDistrict Collector's Instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





