राजस्थान
Sri Ganganagar: जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जिला कलेक्टर ने दिये निर्देश
Tara Tandi
10 March 2025 6:48 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । आंतरिक सुरक्षा तथा इण्डो-पाक बॉर्डर सुरक्षा में सुधार हेतु गठित जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान नार्कों कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक भी आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने आंतरिक सुरक्षा तथा इण्डो-पाक बॉर्डर सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों पर रोक के लिये निरन्तर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों पर चर्चा करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वैध-अवैध आवागमन पर नियंत्रण के साथ-साथ आर्म्स एवं मादक पदार्थों की गतिविधियों पर रोक लगाई जाये। ड्रोन गतिविधियों की रोकथाम के लिये पुलिस सहित अन्य एजेंसियां निरन्तर सक्रिय रहकर कार्य करें। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ अक्षीय एवं समानान्तर सड़कों के निर्माण हेतु भूमि आवाप्ति, नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत नियमित जागरूकता गतिविधियां करने, भारत माला सड़क की सुरक्षा हेतु नये पुलिस चौकियों के निर्माण, नाकाबंदी प्वाईंट और सीसीटीवी कैमरे पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इंटरनेट व सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों पर रोकथाम लगाने के लिये पुलिस, बीएसएफ सहित अन्य एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करें। सूचनाओं का आदान-प्रदान प्रभावी बनाने के साथ-साथ निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाये। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक सरंचनाओं और वाहनों की आवाजाही को लेकर भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये।
बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, एएसपी श्री रघुवीर शर्मा, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, पीडब्ल्यूडी एसई श्री भीमसेन स्वामी, जोधपुर डिस्कॉम एसई श्री वी.आई परिहार, श्री सन्नी प्रताप त्रिपाठी, डॉ. करण आर्य, श्री गौरीशंकर सहित अन्य मौजूद रहे।
TagsSri Ganganagar जिला स्तरीयस्टैंडिंग कमेटी बैठकजिला कलेक्टर दिये निर्देशSri Ganganagar district levelstanding committee meetingDistrict Collector gave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





