राजस्थान

Sri Ganganagar: पंचायती राज उपचुनाव जिला परिषद सदस्य पद के मतों की गणना 9 जून को

Tara Tandi
30 May 2025 5:25 PM IST
Sri Ganganagar: पंचायती राज उपचुनाव जिला परिषद सदस्य पद के मतों की गणना 9 जून को
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के सदस्य, पंचायत समिति सूरतगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के सदस्य एवं पंचायत समिति अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 15 एबी के सरपंच के उपचुनाव 8 जून 2025 को होना निर्धारित है। चुनाव समाप्ति के पश्चात जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के सदस्य पद की मतगणना 9 जून को जिला मुख्यालय से तथा पंचायत समिति सूरतगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के सदस्य पद की मतगणना पंचायत समिति मुख्यालय पर तथा पंचायत समिति अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 15 एबी के सरपंच की मतगणना पंचायत मुख्यालय पर होनी है।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने बताया कि जिला परिषद श्रीगंगानगर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 के सदस्य पद हेतु पंचायत समिति गंगानगर परिसर के पंचायत समिति हॉल श्रीगंगानगर में संग्रहण व्यवस्था तथा 9 जून 2025 को प्रातः 9 बजे से पंचायत समिति श्रीगंगानगर के पंचायत समिति हॉल में मतगणना होनी निर्धारित है।
Next Story