राजस्थान

Sri Ganganagar: कुम्हार समाज धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ

Admindelhi1
12 July 2024 12:25 PM IST
Sri Ganganagar: कुम्हार समाज धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ
x
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया

श्रीगंगानगर: कुम्हार समाज समिति के धर्मशाला हॉल का शिलान्यास कल (गुरुवार) को किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भीम अरोरा रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच गंगासिंह दल ने समाज के उत्थान पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से धर्मशाला का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राधाकृष्ण सोंखल, कोषाध्यक्ष भागीरथ छापौला, सचिव औमप्रकाश पैंसिया, भगीथ टाक, पूर्व सरपंच रामकुमार सोखल, मनीराम खड़ेला, देवकरण धुधारा, तुलसीराम जलंधरा, रामलाल छापौला के अलावा पार्षद श्यामलाल छाबड़ा और श्यामलाल कांडा भी मौजूद थे।

Next Story