राजस्थान
Sri Ganganagar: मुख्यमंत्री योजना से ऋणधारकों को राहत, लाखों रुपये का ब्याज हुआ माफ
Tara Tandi
23 Jun 2025 6:00 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर जिला प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड श्रीगंगानगर की पांचों तहसीलों में भूमि विकास बैंक के बकायादारों से मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना के तहत वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें किसानों को उक्त योजना की जानकारी दी गई।
श्रीगंगानगर जिला प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के सचिव श्री सूर्यकांत ने बताया कि किसानों को योजनान्तर्गत 100 प्रतिशत अवधिपार ब्याज माफ किया जा रहा है। यह छूट 30 जून 2025 तक राशि जमा करवाने पर ही मिलेगी। कोई भी बकायादार 25 प्रतिशत राशि जमा कर पंजीयन करवा सकता है। इसके बाद वह 30 सितम्बर 2025 तक शेष राशि जमा कर सकता है।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत बैंक द्वारा 25 किसानों 93.02 लाख रूपये जमा करवाये जा चुके हैं। इसमें उन्हें 54.40 लाख रूपये की राहत मिली है। बैंक अध्यक्ष श्री धर्मपाल सहारण ने बताया कि यह योजना किसान हितैषी है एवं किसानों को पुनः मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करेगी। किसान योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बैंक शाखा एवं दूरभाष नम्बर 0154-2471116 पर संपर्क कर सकते हैं।
TagsSri Ganganagar मुख्यमंत्री योजनाऋणधारकों राहतलाखों रुपयेब्याज माफSri Ganganagar Chief Minister's Schemerelief to borrowerslakhs of rupeesinterest waivedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





