राजस्थान

Sri Ganganagar: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ पहुंचेंगे घर-घर

Tara Tandi
31 July 2025 6:01 PM IST
Sri Ganganagar: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए बीएलओ पहुंचेंगे घर-घर
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत राजस्थान में 2002 की मतदाता सूची को आधार मानते हुए 25 जून 2025 तक पंजीकृत समस्त मतदाताओं का आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में सत्यापन किया जायेगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसडीएम गंगानगर श्री नयन गौतम ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित समय में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाना है। इसके लिये समस्त मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज बीएलओ को उपलब्ध करवाने होंगे।
Next Story