
श्री गंगानगर: शहर के रावल मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 80 ग्राम अफीम और 80.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
थानाधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी रामचंद्र उर्फ राम पुत्र रामकुमार बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, रामचंद्र फिरोजपुर से अफीम और हेरोइन लाकर शहर और आसपास के गांवों में नशे के आदि लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
इस मामले की जांच अब घड़साना थानाधिकारी महावीर बिश्नोई को सौंपी गई है। इस ऑपरेशन में कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, हरिराम और मुकेश कुमार शामिल थे।
इधर एक अन्य मामले में चूनावड़ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चुनारड़ थाना पुलिस ने युवक के पास से 1780 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और एक बाइक जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज (गांव 19जेड निवासी) और देवेंद्र सिंह (गांव 23जेड निवासी) शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीगंगानगर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





