राजस्थान

Sri Ganganagar: भामाशाह जसराम कूकणा परिवार द्वारा 4500 पौधों का वितरण किया गया

Admindelhi1
9 July 2024 1:01 PM IST
Sri Ganganagar: भामाशाह जसराम कूकणा परिवार द्वारा 4500 पौधों का वितरण किया गया
x
1100 पौधे नीम के और 3400 पौधे जोधपुरी खेजड़ी के हैं

श्रीगंगानगर: ग्राम पंचायत नाहरावाली में भामाशाह जसराम कूकणा परिवार द्वारा 4500 पौधों का वितरण किया गया। इनमें 1100 पौधे नीम के और 3400 पौधे जोधपुरी खेजड़ी के हैं। ग्रामीण ने खुशी-खुशी पौधे ले लिए और सार-संभाल करने की जिम्मेदारी ले ली।

ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा श्रमिकों ने परशुराम चौक, हनुमान मंदिर पार्क, श्मशान घाट व राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। ग्राम पंचायत सरपंच पीराराम शिला एवं ग्राम विकास अधिकारी भंवर सिंह परिहार ने सभी ग्रामीणों से पौधों की देखभाल करने की अपील की।

Next Story