राजस्थान

Sri Ganganagar: कार्यशाला में किया गुलाबी सुंडी प्रबंधन के प्रति जागरूक

Tara Tandi
2 April 2025 5:35 PM IST
Sri Ganganagar: कार्यशाला में किया गुलाबी सुंडी प्रबंधन के प्रति जागरूक
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर कृषि अनुसंधान केंद्र के सभा कक्ष में बीटी कपास फसल में गुलाबी सुंडी प्रबंधन हेतु सामाजिक सरोकार के तहत बीटी बीज उत्पादक कंपनियों के सहयोग से एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया।
कार्यशाला में जिले के प्रगतिशील कृषकों, बीटी बीज उत्पादक कंपनी प्रतिनिधियों, बीटी बीज विक्रेताओं एवं कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बीटी कपास में गुलाबी सुंडी प्रबंधन के प्रति जागरूकता एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करना है ताकि आगामी खरीफ सीजन में जिले में अभियान के रूप 7 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित की जाने वाली ग्राम स्तरीय कृषक गोष्ठियों में कृषि विभागीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा कृषकों को गुलाबी सुंडी प्रबंधन एवं नियंत्रण के बारे में जागरूक किया जा सके।
कार्यशाला में गुलाबी सुंडी के जीवन चक्र नियंत्रण एवं प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। डॉ. सतीश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा गांव, ढाणियों एवं खेतों में पड़ी बीटी कपास फसल की बनछतियों को अप्रैल मई माह की तेज गर्मी में झाड़ कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखने हेतु किसानो को प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि गुलाबी संडे के प्यूपा को नष्ट किया जा सके।
कार्यशाला में श्री गोपाल लाल कुमावत अतिरिक्त निदेशक, डॉ. ओपी वैश्य, डॉ. मिलिंद सिंह सेवानिवृत उपनिदेशक कृषि, डॉ. रूप सिंह मीणा, डॉ. प्रदीप कुमार सहायक आचार्य, सुरजीत बिश्नोई, सुशील कुमार, स्वर्ण सिंह सहायक निदेशक कृषि, विकाश भादू, रजनी गुंबर, इंदुबाला, विनोद पोटलिया, कृषि अधिकारी श्री रिछपाल सिंह सहायक कृषि अधिकारी ने भाग लिया। श्री मदन जोशी सेवानिवृत्ति सहायक निदेशक कृषि विस्तार द्वारा मंच संचालन किया गया।
Next Story