राजस्थान
Sri Ganganagar: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एसेसमेन्ट टेस्ट आयोजित
Tara Tandi
23 March 2025 7:02 PM IST

x
Sri Ganganagar, श्रीगंगानगरए । जिला श्रीगंगानगर में रविवार को 319 परीक्षा केन्द्रों पर उल्लास.नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अतर्गत बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत बुनियादी साक्षरता एवं एसेसमेंट टेस्ट आयोजित हुए।
परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु 338 केन्द्राधिक्षक एवं 715 वीक्षकों को नियुक्त किया गया। परीक्षा में 7672 पुरूष एवं 16770 महिला कुल 24442 लर्नर्स (नवसाक्षरों) ने भाग लिया। इस परीक्षा में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरूषों ने उत्साह से भाग लिया। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का संचालन सन्तोषप्रद पाया गया। जिला गंगानगर के केन्द्रीय कारागृह में परीक्षा का आयोजन एवं संचालन जेलर श्री महेश कुमार शर्मा की निगरानी में किया गया। इसमें 4 महिलाएं एवं 44 पुरूष कुल 48 बन्दीयों के द्वारा परीक्षा के द्वारा परीक्षा दी गई।
परीक्षा केन्द्राधिक्षक, वीक्षक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पंचायत प्रारंम्भिक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक समन्वयकों ने सहयोग प्रदान किया। परीक्षा का संचालन नोडल अधिकारी सीडीईओ श्री गिरजेशकान्त शर्मा एवं परीक्षा प्रभारी की निगरानी में किया गया।
TagsSri Ganganagar नव भारतसाक्षरता कार्यक्रमएसेसमेन्ट टेस्ट आयोजितSri Ganganagar Nav BharatLiteracy ProgramAssessment Test Organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





