राजस्थान

Sri Ganganagar: 27-28 जून को ग्राम पंचायतों में लगेंगे अंत्योदय संबल शिविर

Tara Tandi
26 Jun 2025 3:38 PM IST
Sri Ganganagar: 27-28 जून को ग्राम पंचायतों में लगेंगे अंत्योदय संबल शिविर
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले में 27 एवं 28 जून को उपखण्ड क्षेत्र की चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक शिविर संचालित होंगे।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू के अनुसार 27 जून को उपखण्ड श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 21 जीजी, 9एमएल, 12एलएनपी, चकमहाराजका, उपखण्ड पदमपुर की ग्राम पंचायत 4 एनएन, 56 एफ, 20 बीबीए, उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत कीकरवाली, गंगूवाला, 7 पीएस, उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 1एलएसएम (बाण्डा कॉलोनी), 4 केएसएम (बाण्डा), उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 7एमएलडीबी, 8केएनडी, उपखण्ड श्रीविजयनगर की ग्राम पंचायत 24 जीबी, 17 जीबी, उपखण्ड करणपुर की ग्राम पंचायत 42 एच, 36 एच नग्गी, 2 एक्स, उपखण्ड सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत सादकवाला, 7एसजीएम, 8 एसएचपीडी, सरदारगढ़ तथा उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत करडवाला, गदरखेडा में शिविर आयोजित किया जायेगा।
28 जून को उपखण्ड श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत 4 एलएल, 5 एलएल, मदेरां, उपखण्ड पदमपुर की ग्राम पंचायत 37 जीजी, 16 बीबी, 14 एफएफ, उपखण्ड रायसिंहनगर की ग्राम पंचायत 16 पीएस, 10 टीके, 11 टीके, उपखण्ड अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 4 एलएम, 9 एलएमबी, उपखण्ड घडसाना की ग्राम पंचायत 2जीडीबी, 2 केएलडी, उपखण्ड करणपुर की ग्राम पंचायत 14 एस मांझीवाला, धनूर, उपखण्ड सूरतगढ़ की ग्राम पंचायत भगवानसर, मानकसर, जानकीदासवाला, रंगमहल तथा उपखण्ड सादुलशहर की ग्राम पंचायत रोटांवाली, ताखरांवाली में शिविर आयोजित किया जायेगा।
Next Story