राजस्थान

Sri Ganganagar: नाराज युवा कांग्रेस ने जलाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला

Admindelhi1
20 July 2024 11:52 AM IST
Sri Ganganagar: नाराज युवा कांग्रेस ने जलाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला
x
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी का पुतला फूंका

श्रीगंगानगर: युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोड़ा चौक के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी का पुतला फूंका. लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी के बारे में अनुचित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोशी और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में नवाब खान, अरविंद्र गिल, मोहित भाकर, रजनीश सोनी, शशिकांत कालेरा, रजत शर्मा, विनय मील, सुखचैन गुप्ता, सुमित चौधरी, अमन सहारण, हिमांशु बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story