राजस्थान
Sri Ganganagar: विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए जिला स्तर पर होगा आयोजन
Tara Tandi
1 Sept 2025 6:55 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । रालसा, जयपुर द्वारा विधिक चेतना अभियान 2025 के अवसर पर विशेष योग्यजनों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता करवाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इस हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीगंगानगर के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरजेश कांत एवं जिला समन्वयक समावेशी शिक्षा श्री भूपेन्द्र स्वामी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 8 से 18 वर्ष की आयु या मानसिक मंदता में 18 वर्ष से अधिक आयु के विशेष रूप से सक्षमजन को भी सम्मिलित करते हुये उनके बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाने हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीगंगानगर को निर्देशित किया गया।
TagsSri Ganganagar विशेष रूपसक्षम बच्चोंजिला स्तर आयोजनSri Ganganagar Specially abled childrendistrict level eventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





