राजस्थान
Sri Ganganagar: सभी राजनीतिक दल 5 मार्च तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलए नियुक्त करें
Tara Tandi
28 Feb 2025 12:21 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर राजनैतिक दलों द्वारा बूथ स्तरीय अभिकर्ता की शत-प्रतिशत नियुक्ति की जानी चाहिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सतर्कता श्रीमती रीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में जानकारी दी कि आयोग के निर्देशानुसार सभी राजनैतिक दल 5 मार्च 2025 तक आवश्यक रूप से प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलए नियुक्त कर इसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय को देवे। एडीएम सतर्कता ने कहा कि निर्वाचन आयोग बीएलए की नियुक्ति को लेकर गंभीर है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलए होने से काफी मदद मिलती है। बीएलए मृत व्यक्तियों के नाम सूची से हटवाने में, जो व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित है, उसका नाम जुड़वाने तथा गलत नामों को हटवाने में मदद करता है।
उन्होंने जानकारी दी कि राजनैतिक दल के अध्यक्ष द्वारा प्रारूप-1 में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जायेगी तथा जिला अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये बीएलए नियुक्त करेंगे। नियुक्त बीएलए की सूची कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। बीएलए नियुक्त करते समय इस बात का ध्यान रखा जाये कि बीएलए उसी क्षेत्र का हो तथा रजिस्टर्ड मतदाता हो। बीएलए मतदाता सूचियों के अद्यतन के अलावा मतदाताओं को जागरूक करने में भी मदद करता है। जिले की 6 विधानसभाओं में कुल 1463 मतदान केन्द्र है। सभी राजनैतिक दलों को प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये एक-एक बूथ स्तरीय अभिकर्ता की नियुक्ति की जानी है।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री प्रदीप धेरड़, बीएसपी से श्री भजनसिंह, आप पार्टी से श्री शंकर मेघवाल सहित अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
TagsSri Ganganagar सभी राजनीतिकदल 5 मार्चप्रत्येक मतदान केन्द्रबीएलए नियुक्तSri Ganganagar All political parties5th Marchevery polling stationBLA appointedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





