
x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुनेश चंद यादव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा शुक्रवार को जिला राजकीय अस्पताल में संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेन्टर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे श्री यादव ने बताया कि निर्भया योजना के अन्तर्गत देश के प्रत्येक जिले में सखी वन स्टॉप सेन्टर संचालित है। सखी सेन्टर का उद्देश्य निजी और सार्वजनिक स्थानों, परिवार, समुदाय और कार्यस्थल पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं की सहायता करना है। पीड़ित महिलायें जो सखी सेन्टर तक पहुंची है, उन्हें विशेष सेवाएं प्रदान करना है। ओएससी हिंसा से प्रभावित 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों सहित सभी महिलाओं को सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर केन्द्र प्रबंधक श्रीमती पायल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। एडीजे श्री यादव द्वारा सखी सेन्टर में पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक श्री विजय कुमार सहित स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान सहायक निदेशक से महिला कल्याण के लिये संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा समस्त योजनाओं को सफल बनाने के प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
TagsSri Ganganagar एडीजेसखी वन स्टॉप निरीक्षणSri Ganganagar ADJSakhi One Stop Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





