राजस्थान
Sri Ganganagar: हेरोइन तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
22 Feb 2025 12:12 PM IST

x
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर: आठ माह पूर्व बॉर्डर पर हेरोइन तस्करी के दौरान हवाई फायरिंग करके पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए आरोपियों में से एक पंजाब निवासी युवक को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार समेजा कोठी के तत्कालीन थानाधिकारी विकास बिश्नोई और बीएसएफ के साथ सर्च ऑपरेशन के दौरान 44 पीएस की रोही से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई थी लेकिन घटना के दौरान तस्करी में संलिप्त आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। इस संबंध में समेजा कोठी थाने में 15 जून 2024 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
समेजा कोठी थाने के कांस्टेबल कालूराम द्वारा घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि उस क्षेत्र में पंजाब नंबर की एक गाड़ी घूम रही थी। छानबीन के बाद आरोपी की पहचान फरीदकोट जेल में बंद नवदीप सिंह उर्फ लवली उर्फ सुखा, पुत्र बिंदौर सिंह, निवासी पीर इस्माइल खान, फिरोजपुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
TagsSri Ganganagar हेरोइन तस्करी मामलेफरार आरोपी गिरफ्तारSri Ganganagar heroin smuggling caseabsconding accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





