राजस्थान

जोधपुर में स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स, नाथद्वारा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम का होगा निर्माण

mukeshwari
30 May 2023 12:07 PM GMT
जोधपुर में स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स, नाथद्वारा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम का होगा निर्माण
x

जयपुर । राज्य सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए खेल मैदानों और अकादमियों का निर्माण करा रही हैं। इसी क्रम में जोधपुर के अमृतलाल स्टेडियम चैनपुरा को अब स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, राजसमंद जिले के सरदारपुरा (नाथद्वारा) में कुश्ती अकादमी एवं स्टेडियम का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों जगहों पर खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए 36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। जोधपुर के स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के निर्माण में 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें सिन्थेटिक ट्रेक, जाॅगिंग ट्रेक, स्केटिंग कोर्ट, किड्स प्ले जोन, ओपन व इंडोर जिम सहित अन्य सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य कराए जाएंगे।

कुश्ती अकादमी के लिए 26 करोड़ रुपए

राजसमंद के सरदारपुरा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 26 करोड़ रुपए की लागत आएगी। वर्ष 2023-24 में 10 करोड़ रुपए व्यय होंगे। यहां उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं का भी विकास होगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए घोषणा की गई थी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story