
x
जयपुर। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शामिल शहर के चारदीवारी क्षेत्र में हेरिटेज स्वरूप से लगातार हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज प्रशासन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। शहर के चारदीवारी क्षेत्र में अवैध निर्माणों की भरमार है और निगम हेरिटेज की अनुमति के बिना ही लोग हेरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़ कर रहे हैं। निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर के हेरिटेज की फिजां को बिगाड़ कर बिना इजाजत अनाधिकृत अवैध निर्माण/ अतिक्रमण या व्यावसायिक निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश के बाद जोन के अधिकारी व सतर्कता दस्ते के कर्मी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में किशनपोल जोन क्षेत्र में बिना इजाजत निर्माणाधीन दो अवैध निर्माण/अतिक्रमणों के ध्व्यवसायिक निर्माण को 180 दिन के लिए सीज किया। जोन उपायुक्त सुरेन्द्र यादव ने बताया कि जिलेदारों का चौक, खेजड़ों का रास्ता में जितेन्द्र शर्मा पुत्र दुलीचन्द शर्मा ने भूखण्ड संख्या 1785/86 में आवासीय भवन में व्यवसायिक गतिविधि करने की नीयत से चार रोलिंग शटर लगाकर ग्राउण्ड व प्रथम फ्लोर का निर्माण करवा लिया था।
इसको निगम हेरिटेज ने छह महीने के लिए सीज किया। इसके अतिरिक्त बड़ के बालाजी के पास, बाबा हरिश्चन्द मार्ग पर भूखण्ड संख्या 1429 मुकेश कुमार गुप्ता ने पूर्व में निर्मित भवन को तोड़कर नए सिरे से ग्राउण्ड फ्लोर पर आरसीसी छत का अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसके साथ ही प्रथम फ्लोर पर चारों तरफ ईटों की दीवारें करवा कर आरसीसी से छत निकाल ली। दोनों अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को पाबन्द किया कि वे सीजर के बाद कोई निर्माण की कार्रवाई न करें अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया जाएगा। इसके बाद भी निर्माणकर्ता के निर्माण कार्य जारी रखने पर सतर्कता शाखा से नीरज तिवाड़ी पुलिस निरीक्षक, रामकेश मीना कनिष्ठ अभियन्ता, किशनपोल जोन कार्यालय स्टाफ , कनिष्ठ अभियन्ता बृजेश शर्मा, सुरेश शर्मा गजधर की टीम ने सीज की कार्रवाई की।

Admin4
Next Story