
x
भरतपुर। भरतपुर के सारस चौराहे के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक खंडों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी बोलेरो मैक्स से टकरा गई। बोलेरो मैक्स में करीब 30 लोग बैठे थे। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कुछ लोग मामूली घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे में ट्रैक्टर का ड्राइवर भी घायल हो गया। दरअसल फिरोजाबाद, आगरा और शिकोबाबाद के कुछ लोग जो आपस में रिश्तेदार हैं, वे खाटूश्याम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन कर वह वापस आ रहे थे। सारस चौराहे से आगे एक होटल पर सभी लोग फ्रेश होने के लिए रुके, तभी सामने से एक खंडों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी।
ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई, और सीधे बोलेरो मैक्स से जा टकराई, गनीमत यह रही कि घटना में ज्यादा लोग घायल नहीं हुए, एक महिला जिसका नाम कुसुमा था उम्र 50 साल निवासी फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज किया गया। कुसुमा की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। बाकी के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को भी चोट आई हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story